विषय- स्वैच्छिक
शीर्षक- इंग्लिश ही जरूरी है
यह कहानी एक पति-पत्नी की है। पत्नी को ज्यादा इंग्लिश नहीं आता है उसी से संबंधित है।
विवेक और सीमा दोनों पति पत्नी है। विवेक और सीमा के एक बेटी है। बहुत ही प्यारी और सुशील लड़की है। विवेक सीए की नौकरी करता था। एक पढ़ा लिखा और इंग्लिश में होनार था। हमेशा इंग्लिश में ही बातें किया करता था।
कुछ दिनों के बाद
विवेक के कुछ ऑफिस वाले रात के डिनर पर और कुछ प्रोजेक्ट की डिसकस के लिए घर पर आने वाले थे।
तभी विवेक सीमा से कहता है तुम मेरे स्टाफ के सामने नहीं आओगी। क्योंकि तुम्हे तो इंग्लिश आती नहीं है और वह सब इंग्लिश में बातें करते हैं और तुझे कुछ भी समझ में नहीं आएगा और मैं शर्म के मारे पानी पानी हो जाऊंगा।
इस बात को सुनकर एक बार के लिए सीमा स्तंभ हो जाती है और आंखें नम हो जाती है और सोचती है यह कैसा जमाना है आज इंग्लिश को अपना बना रखा है बल्कि हिंदी तो हमारी मातृभाषा है जो लोग भूलते जा रहे हैं।
सीमा इतना सोचते ही बोलती है पर कोई बात नहीं और मन ही मन बड़बड़ाती है क्या हुआ मुझे इंग्लिश नहीं आता पर मैं पढ़ी-लिखी हूं। कोई ना अनपढ़ गवार हूं।
विवेक अपनी मीटिंग खत्म करके सीमा को खाना डाइनिंग टेबल पर लगाने के लिए कहता है। सीमा डाइनिंग टेबल पर खाना लगा कर चली जाती है। सभी खाना खा रहे थे तभी विवेक का एक दोस्त अमित कहता है यार खाना तो बहुत अच्छा बना है, भाभी कहां है?
विवेक-भाभी रसोई में है तू खाना खा वह बाहर नहीं आएगी।
अमित-मैं बुलाता हूं भाभी को आवाज देकर।
तभी अमित सीमा को आवाज देता है। भाभी आप आइए ना हमारे साथ खाना खाइए।
अभी आप तो खाना बहुत अच्छा बनाती हैं। क्या स्वाद है आपके खाने में इतना सुनकर सीमा की आंखें भर आती है और मन ही मन सोचती है किसी ने तो मेरी आज तारीफ की।
सभी दोस्त मिलकर सीमा की तारीफ पे तारीफ पुल बांधते गए।
सीमा ने सभी को हेलो हाय ना कहकर नमस्ते किया और सभी ने हिंदी में बातें की।
तभी अमित ने कहा हिंदी तो हमारी दुनिया है इंग्लिश तो खाली दिखावा प्रचलन है। जितना हिंदी का बोल बाला है इंग्लिश खाली दिखावा बनकर पेश करती है।
इस बात को सुनकर सभी की आंखें नम हो जाती है और विवेक को भी शर्मिंदगी महसूस होती है और सीमा से माफी मांगते हैं। तब से लेकर सीमा और विवेक अब एक साथ हर जगह जाने लगते हैं।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
Gunjan Kamal
21-Dec-2022 08:58 PM
यथार्थ चित्रण
Reply
संतोषी दीक्षित
19-Dec-2022 06:02 PM
Nice 👍🏼
Reply
Zakirhusain Abbas Chougule
18-Dec-2022 06:49 PM
Nice
Reply